फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहे थे गुरूजी,निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों के समर्थन और विपक्ष में भड़काऊ पोस्ट डालने वाले एक शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षक को बीआरसी टूंडला से संबद्ध किया है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुकपुर जारखी में तैनात सहायक अध्यापक विभवमणि शर्मा पर राजनीतिक दल के समर्थन और अन्य दलों के विरोध में आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप है। इसकी शिकायत बीएसए से की गई थी। बीएसए ने कराई जांच कराई तो वैभवमणि शर्मा पर लगाए गए आरोप सही पाए गए।
बीएसए ने शिक्षक को तत्काल निलंबित करते हुए उसे बीआरसी टूंडला से संबद्ध किया है। शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।
बीएसए अरविंद पाठक के अनुसार शिक्षक वैभवमणि शर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी विनोद कुमार पांडे को नियुक्त किया है। खंड शिक्षा अधिकारी को 15 दिनों में जांच रिपोर्ट सुस्पष्ट आख्या के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें