फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों और सरोवरों में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नदियों और सरोवरों में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

मंदिरों में भी भक्तों की रही भीड़, स्नान के बाद दान कर सुख-समृद्धि की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिलेभर में श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के साथ ही पवित्र सरोवरों व नहरों में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद दान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शिव मंदिरों व घरों में विशेष पूजा का आयोजन भी हुआ। घाटों पर लगे मेलों का भी श्रद्धालुओं ने लुत्फ उठाया।
नदी के घाटों पर टोलियों के रूप में लोग पहुंचे। जिन्हें साधन नहीं मिला वे पैदल ही चल दिए। नगर से सात किलोमीटर दूर स्थित यमुना घाट पर स्नान करने के बाद लोगों प्राचीन शिवालय में पूजा अर्चना की। यह क्रम दोपहर तक चलता रहा। शिव मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुजनों को मीठा शर्बत पिलाया जा रहा था। ऐसी ही व्यवस्था रास्ते में कई स्थानों पर थी।
विज्ञापन

मेलों में तरबूज, खरबूज के साथ-साथ जलेबी की खूब बिक्री हुई। रामनगर रोड के साथ सदर बाजार में हलवाइयों की दुकानों पर सुबह से लेकर दोपहर तक भीड़ लगी रही। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर पुलिस तैनात रही।
जसराना, शिकोहाबाद और टूंडला प्रतिनिधि के अनुसार, पटीकरा व खडीत नहर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान किया। जसराना में नेजा चढ़ाने के साथ कई जगह थाली रामायण का आयोजन किया गया। झपारा के ऋर्षि तिलकधारी आश्रम पर मेले का आयोजन किया। वहीं जिले के कुछ श्रद्धालु बटेश्वर तो शिकोहाबाद नहर में भी स्नान को पहुंचे। टूंडला से बड़ी संख्या में लोग सोरों गंगाघाट और कस्बे से 12 किलोमीटर दूर यमुना के अनवारा व रसूलाबाद घाट के लिए रवाना हुए। यहां स्नान कर मेले का जमकर लुत्फ लिया।
विज्ञापन

आसमान में उड़ी पतंगें
गंगा दशहरा के मौके पर पतंग उड़ाने का विशेष महत्व है,इसके कारण बुधवार को देर शाम तक बाजार में पतंगों की खरीददारी का क्रम चलता रहा। वहीं गंगा दशहरा के मौकेपर बृहस्पतिवार की शाम तक छतों पर युवा पतंग उड़ाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें