फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवैम्पड योजना से शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कराई जाएगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुनरुत्थान योजना के माध्यम यसे शहर व नगर निगम सीमा में शामिल 13 ग्राम सभाओं में विद्युतीकरण से जुडे़ कार्य पूर्ण कराए जायेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त योजनांतर्गत शहर में बिजली कनेक्शन एवं वंचित क्षेत्रों में विद्युतीकरण जैसे कार्य पूरे कराने के लिए बिजली निगम की ओर से शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से संचालित रिवैम्पड अर्थात विघुत सुधार-पुनरुत्थान योजना के अंतर्गत नगर निगम में शामिल 13 ग्राम सभाओं एवं वंचित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था का कायाकल्प किया जाएगा। वंचित परिवारों और नगरीय इलाकों में विद्युतीकरण से जुड़े अधूरे अथवा नए कार्य पूरे कराये जाएंगे।
इस संबंध में जिले के बिजली निगम द्वारा 22 करोड़ से अधिक का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव में अत्याधिक विद्युत भार वाले उत्तर क्षेत्र के रामलीला मैदान परिसर एवं नई आबादी वाला टापा खुर्द इलाके में नये बिजलीघरों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा विद्युतीकरण के अभाव में दूर-दराज से कटिया-कनेक्शन डालकर बिजली आपूर्ति ले रहे लोगों को विधिवत रूप से कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

---
इन कार्यों को पूरा कराने का प्रस्ताव-
विभागीय जानकारी के मुताबिक रिवैम्पड योजना के माध्यम से निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए कम और अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर, कई जगहों पर एलटी लाइन डाले जाने के साथ ही विद्युतीकरण से जुडे़ अन्य कार्य पूरे कराये जाएंगे।
---
कई इलाकों में विद्युतीकरण का अभाव
नगर निगम की सीमा में शामिल नगला पान सहाय, श्रीराम कॉलोनी, ठार पूठा, उर्दू नगर, टापा खुर्द, लाइनपार क्षेत्रांतर्गत कई नई आबादी में विद्युतीकरण का अभाव है।
---
रिवैम्पड अर्थात विद्युत पुनरुत्थान एवं सुधार योजना अंतर्गत बिजली व्यवस्था में सुधार के साथ ही निर्बाध आपूर्ति के लिए जरूरी कार्य व संसाधन पूरे कराए जाएंगे। शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि अवमुक्त होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

आरपी वर्मा, एक्सईन, विद्युत शहरी क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें