फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: परिषदीय स्कूलों के बच्चों को दिया जाएगा रिपोर्ट कार्ड

Sat, 13 Dec 2025 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को वार्षिक परीक्षा के बाद समग्र रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड में शैक्षिक प्रगति के साथ उनके संपूर्ण व्यक्तित्व का मूल्यांकन भी होगा। इसके लिए शासन से जिले को धनराशि मिली है।
विज्ञापन

इस रिपोर्ट कार्ड में पहले पृष्ठ पर विद्यार्थियों से जुड़ी सामान्य जानकारियां होगी। छात्रों की माहवार उपस्थिति भी होगी। इसके अलावा कक्षा-कक्ष प्रक्रिया, गतिविधि, समूह कार्य, व्यक्तिगत कार्य, लिखित कार्य, मौखिक कार्य और नियमित टेस्ट में छात्र के प्रदर्शन का ब्यौरा होगा। पूरे वर्ष के दौरान अर्द्ध और वार्षिक परीक्षा में प्रदर्शन की पूरी रिपोर्ट होगी। वार्षिक परीक्षा के बाद अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर उनको विद्यार्थी की शैक्षिक प्रगति और संपूर्ण व्यक्तित्व से अवगत कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय ने बताया कि स्कूलों में वार्षिक परीक्षा में बच्चों को शैक्षणिक रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से इन विद्यालयों में समग्र रिपोर्ट कार्ड दिए जाने का आदेश दिया गया है। प्रेरणा पोर्टल पर इसका प्रारूप अपलोड किया गया है। प्रति समग्र रिपोर्ट कार्ड पर दो रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें