शिकोहाबाद। राम मंदिर अयोध्या दर्शन कर गाजियाबाद लौट रहे कार सवार एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार रास्ते में एक सांड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें नसीरपुर पुलिस ने उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।राज दुबे अपने भाई-बहन हर्ष तथा रीता तिवारी निवासीगण गाजियाबाद बृहस्पतिवार रात कार से राम मंदिर अयोध्या से दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे। कार राज दुबे चला रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत किमी. संख्या 49 के पास अचानक रास्ते में सांड़ कार के आगे आ गया। सांड़ से टकराकर कार अनियंत्रित हो गई। हादसे की सूचना पर नसीरपुर पुलिस एवं यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसने तीनों घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि देर रात एक कार एक्सप्रेस-वे पर सांड़ से टकरा गई थी। तीनों लोग मामूली चोटिल हुए थे।