फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्न महोत्सव आज, 859 दुकानों पर होगा मुफ्त राशन वितरण, प्रधानमंत्री देंगे भाषण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अन्न महोत्सव के तहत पांच अगस्त को जिले की 859 राशन की दुकानों पर पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्डधारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नि:शुल्क गेहूं और चावल का वितरण किया जाएगा। लाभार्थियों को थैले में राशन सामग्री दी जाएगी। मुख्य आयोजन सुहाग नगर बीएसएनएल कॉलोनी में मिथिलेश देवी एवं सैलई पेट्रोल पंप पर अशोक कुमार की दुकान पर होगा। जिले को नोडल अधिकारी सुधीर एम बोबड़े ने बुधवार शाम तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बृहस्पतिवार को जिले में राशन वितरण किया जाएगा। इसके लिए जिले की प्रत्येक राशन की दुकान को फूलों से सजाया गया है। इस दौरान राशन की दुकान पर टेलीविजन पर प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा फोटोयुक्त बैग सहित खाद्यान्न का वितरण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका और नगर पंचायतों के चेयरमैन ग्राम प्रधान वितरण करेंगे।
अन्न महोत्सव को सफल बनाने के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह ने तहसील स्तर पर जोनल मजिस्ट्रेट, ब्लॉक स्तर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर विभिन्न विभाग के स्टाफ को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया है। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश सुधीर एम बोबड़े ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान स्पष्ट कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें