फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 95 मंदिरों में 14 से 22 जनवरी तक मनेगा राम महोत्सव

Sun, 14 Jan 2024 02:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर जिले में 14 से 22 जनवरी तक रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार ने एडीएम अभिषेक कुमार सिंह को नोडल अधिकारी एवं डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा कोे सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। इनके निर्देशन में जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार ने कहा कि रामोत्सव के तहत 14 से 22 जनवरी तक जिले में विभिन्न भजन कीर्तन के साथ रामायण पाठ सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी एडीएम अभिषेक कुमार सिंह व सहायक नोडल डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा होंगे। नगर निगम में में कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी महाप्रबंधक जलकल को सौंपी है। जिले की अन्य निकायों में इसकी जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय को नोडल एवं सभी ईओ सह नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी को संभालेंगे। ब्लाकों में बीडीओ नोडल एवं एडीओ पंचायत को सहायक नोडल की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन के लिए सभी एसडीएम को समन्वय अधिकारी बनाया है। इनके निर्देशन में ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

रामायण पाठ, संकीर्तन भजन आदि गतिविधियां को कराये जाने के लिये नगर निगम, नगर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 95 मंदिरों का चयन प्रशासन द्वारा किया गया है। परन्तु इसके अतिरिक्त भी अन्य मंदिरों पर इस तरह के कार्यक्रम जनसहभागिता से चलाए जाएंगे। सांस्कृतिक विभाग के पोर्टल पर मंदिरों का विवरण अपलोड किया है। इसके साथ नगर निगम, नगर निकाय एवं विकास खंड के अधिकारी प्रत्येक कार्यक्रमों के फोटोग्राफ एवं वीडियो को अपलोड करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें