फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रामगोपाल यादव ने कानून-व्यवस्था और एनकाउंटर नीति पर सरकार को घेरा

Tue, 16 Jun 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद - फोटो : गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने सोमवार को शिकोहाबाद के ग्राम सिकेरा में अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव के माता-पिता और भाई की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने सूबे की कानून-व्यवस्था, एनकाउंटर नीति और देश के राजनीतिक हालातों पर भाजपा सरकार प्रहार किए।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की राजनीति और टीएमसी में चल रही उठापटक पर टिप्पणी करते हुए सपा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिन लोगों को कभी कूड़ेदान से उठाकर राजनीतिक पहचान दिलाई, जिन्हें विधायक, सांसद और मंत्री पद तक पहुंचाया, आज वही लोग स्वार्थ में आकर उन्हें धोखा दे रहे हैं।
प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि सूबे में रोजाना अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। अभी पिछले दो दिनों के भीतर ही फिरोजाबाद और शिकोहाबाद में लूट की बड़ी वारदात हो चुकी हैं। सरकार की एनकाउंटर नीति पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, इस सरकार का काम बस इतना रह गया है कि किसी भी राह चलते को पकड़ो, उसके पैरों में गोली मार दो और लखनऊ रिपोर्ट भेजकर वाहवाही लूट लो कि हमने अपराधी का एनकाउंटर कर दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले द्वारा शरद पवार को एनडीए में शामिल होने के दिए गए बयान पर कहा कि कोई भी गंभीर राजनीतिज्ञ रामदास आठवले की बातों को गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा क्षेत्रीय पार्टियों को नहीं, बल्कि बाबा साहब के संविधान को खत्म करने और देश को विखंडित करने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। अगर चुनाव में किसी ने धांधली करने की कोशिश की, तो हमारे कार्यकर्ता अपनी जान देकर भी लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, महिला नेत्री मीना राजपूत, अब्दुल वाहिद, सुनील यादव, आदर्श यादव धन्नू, योगेश गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें