गांव डाहिनी में शोक संवेदना व्यक्त करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एवं अन्य। स्र
- फोटो : गांव डाहिनी में शोक संवेदना व्यक्त करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एवं अन्य। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। पूर्व विधायक के पुत्र राकेश यादव एवं उनकी पत्नी मूर्ति देवी की मौत के बाद तीसरे दिन भी गांव शोक में डूबा रहा। मृतक के पैतृक गांव में शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एवं अन्य सपा नेता पहुंचे। जिन्होंने इस दुखद घटना के बाद परिवार को ढांढस बंधाया।
नगर के सुभाष तिराहा के समीप स्थित संस्कृत पाठशाला के सामने पूर्व विधायक पुत्र राकेश यादव अपनी पत्नी मूर्ति देवी तथा दोनों बेटियों गरिमा यादव एवं प्रतिमा यादव के साथ रहते थे। शनिवार रात 9 बजे करीब राकेश यादव ने एक मुकदमे के अवसाद में आकर पहले अपनी पत्नी को गोली मारी। इसके बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी थी। दंपती के शवों का रविवार सुबह पैतृक गांव डाहिनी में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ था। सोमवार सुबह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एवं अन्य सपा नेता गांव डाहिनी पहुंचे। जहां उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, रामसेवक यादव, आदर्श यादव, मीना राजपूत, सीमा यादव, केवी यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।