फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रैली निकालकर बताया मतदान का महत्व

Fri, 16 Feb 2024 04:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकालकर बताया मतदान का महत्व
विज्ञापन

जसराना। नेहरु युवा केंद्र की ओर से कस्बा पाढ़म में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान मतदाताओं से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की और मतदान का महत्व बताया।
विज्ञापन

कस्बा पाढ़म में निकाली गई मतदाता जागरुकता रैली का शुभारंभ स्वीप के ब्रांड एंबेसडर कमलकांत पालीवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने मत का प्रयोग करने का आव्हान किया। कहा कि आपका एक मत देश की दशा और दिशा तय करेगा। रैली जूनियर हाईस्कूल से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए कस्बे की गलियों से गुजर कर प्राथमिक विद्यालय पहुंची। जहां रैली का समापन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों से आव्हान करते हुए सभी मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आव्हान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें