फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद प्याऊ चालू कराने को दौड़े अफसर

Tue, 04 Apr 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
नगर निगम ने प्याऊ सही कराए
विज्ञापन
शहर के सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों, बाजार में वर्षों से बंद प्याऊ को चालू कराने के लिए मंगलवार को नगर निगम के अधिकारी दौड़ते नजर आए। शास्त्री मार्केट सहित कुछ स्थानों पर प्याऊ चालू करा दी गईं, जिससे राहगीरों को राहत मिली।
विज्ञापन

अप्रैल माह में ही भीषण गर्मी शुरू हो गई है। हालांकि शहर में सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों, भीड़ भरे बाजार में प्यास बुझाने का कोई इंतजाम नहीं है। वर्षों पुरानी प्याऊ भी बंद हैं। ऐसे में राहगीरों को महंगी बोतल और पाउच खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ‘अमर उजाला’ में मंगलवार पारा 40 के पार, बंद पड़े प्याऊ से कैसे हो बेड़ा पार शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम अधिकारियों की नींद टूटी। प्रभारी नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने संज्ञान लेते हुए दोपहर में शहर के सेंट्रल चौराहा, शास्त्री मार्केट, अट्टावाला मोहल्ला, एक मीनारा मस्जिद के प्याऊ को टैंकरों से पानी भरवाकर चालू करा दिया। घंटाघर स्थित वर्षों पुरानी प्याऊ चालू न होने की स्थिति में दूसरे स्थल का चयन करने के निर्देश दिए। प्रभारी नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया दो-तीन दिन में शहर की सभी प्याऊ को चालू करा दिया जाएगा। प्याऊ पर रंगाई-पुताई भी करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें