फिराजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की शिकायत पर शहर के प्रमुख मसाला कारोबारी और मिठाई विक्रेता की दुकान से चार नमूने संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुुधीर कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति सब्जी मसाला का पैकेट लेकर दफ्तर आया था। मसाले की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की। टीम ने जेपी मसाला के प्रतिष्ठान से हल्दी और सब्जी मसाला का नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा।
वहीं, दाऊजी मिष्ठान भंडार स्टेशन रोड पर भी कार्रवाई की। डीईओ ने बताया कि एक ग्राहक की शिकायत थी कि उसे बासी मिठाई दे दी थी। जब वह वापस करने गया। दुकानदार ने मिठाई वापस नहीं की। ग्राहक की शिकायत पर पनीर और छैना का नमूना लिया गया। टीम में अनिल कुमार, संतोष सिंह, ओपी सिंह शामिल रहे।