फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, दस नए क्वारंटीन सेंटर बनेंगे

विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए सिरसागंज निरीक्षण करते डीएम एवं सीएमओ। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग क्वारंटीन सेंटर बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए निजी शिक्षण संस्थाओं को अधिग्रहीत किया जाएगा। एक पॉजिटिव मरीज मिलने पर उसके संपर्क में आने वाले औसतन 20 से 25 लोगों को क्वारंटीन किया जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग दस नये क्वारंटीन सेंटर बढ़ाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें निजी स्कूल एवं कॉलेजों का निरीक्षण करने पहुंची। डीपीएस, एडिफाई स्कूल सहित अन्य स्कूलों को अधिग्रहीत किए जाने की तैयारी है। वहीं, टीमों ने कोटला रोड पर डिग्री कॉलेज भी देखे। दबरई के निकट एक नर्सिंग स्कूल को भी क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित, एसीएमओ डा. विनोद कुमार ने निरीक्षण किया। फिलहाल जिले में करीब 10 क्वारंटीन सेंटर बढ़ाए जाएंगे। वहीं डीएम चंद्रविजय सिंह ने सिरसागंज में पूर्व मंत्री की एक भूमि पर क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए निरीक्षण किया है। आश्रम पद्घति विद्यालय में भी 100 पलंग का क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है।
अभी तक छह क्वारंटीन सेंटर
वर्तमान में जिले में छह क्वारंटीन सेंटर हैं। इसमें अब्बु हुरैरा महाविद्यालय, मदीना मुसाफिरखाना इमामबाड़ा, सैफुल्लाह निवास नई बस्ती, यूनिटी हॉस्पिटल मीरा चौराहा, सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेंटर के साथ ही मेडिकल कॉलेज में मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन कर किया जा रहा है। जिले में अब तक 56 संक्रमित मिल चुके हैं। अभी तक कुल 621 के सैंपल लेकर क्वारंटीन किया जा चुका है। इसमें से 107 लोगों को 14 दिनों का मेडिकल क्वारंटीन पूर्ण होने पर घर पर क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर का किया विरोध तो पुलिस करेगी कार्रवाई
फिरेजाबाद। आवश्यकता अनुरूप जिले में क्वारंटीन सेंटर बढ़ाए जा रहे हैं। हालांकि आबादी वाले इलाकों में बनाए जाने वाले क्वारंटीन सेंटरों का क्षेत्रीय लोग विरोध करते हैं। ऐसे में प्रशासन अब लोगों से सख्ती से निपटने की तैयारी में है। इन सेंटरों पर पुलिस का पहरा लगाने की तैयारी है।
जसराना में शिफ्ट किए कोरोना पॉजिटिव मरीज
फिरोजाबाद। कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार तेज होने के कारण स्वास्थ्य विभाग को नए आइसोलेशन वार्ड शुरू करने पड़ रहे हैं। अभी तक सिर्फ मेडिकल कॉलेज और एफएच मेडिकल कॉलेज में ही कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाता था लेकिन अब मरीज बढ़ने के साथ ही यहां मरीजों को भर्ती नहीं किया जा सकता है। सोमवार शाम को पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद से जसराना स्वास्थ्य केंद्र में बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया। वहीं जिले में दीदामई स्वास्थ्य केंद्र भी आइसोलेशन वार्ड के रूप में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें