फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह के निर्देश पर किसानों की समस्याएं और सरकार की विफलता को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ‘गांव-गांव, पांव-पांव’संदेश यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। यह संदेश यात्रा 24 दिसंबर से शुरू होगी। जिले की सभी विधानसभाओं में एक साथ यात्रा की शुुरुआत की जाएगी।
अभियान के संबंध में बांके बिहारी मैरिज होम में रविवार को पार्टी की बैठक हुई। बैठक में प्रसपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष इंजी. राज कुमार यादव ने बताया कि ‘गांव-गांव, पांव-पांव’ संदेश यात्रा विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी की देखरेख में चलाई जाएगी। जिसके माध्यम से भाजपा सरकार की विफलता, किसानों की समस्याएं और बेरोजगार साथियों का रजिस्ट्रेशन हर गांव में किया जाएगा। प्रथम चरण की यात्रा का समापन 29 दिसंबर को किया जाएगा। प्रत्येक दिन छह से सात गांव में जाकर बेरोजगारों का रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही पार्टियों की नीतियों के बारे में बताया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू, पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना राजपूत, उदयवीर सिंह, विपिन यादव, रामनाथ यादव, मनोरमा, प्रशांत, नीरज, नीरव झा, अनुज वर्मा उपस्थित थे।