फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विद्युत निजीकरण का विरोध जारी, काली पट्टी बांधकर किया कार्य

Wed, 22 Jan 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत निगम के निजीकरण के विरोध में अवर अभियंताओं ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। शाम को मुख्य अभियंता कार्यालय एसएन बिजली घर पर विरोध सभा का आयोजन किया गया।विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ शाखा फिरोजाबाद के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया निजीकरण से सभी कर्मचारियों की नौकरी छिन जाएगी। इससे कर्मचारी और अधिकारियों के सामने एक आर्थिक संकट उत्पन्न होगा और निजीकरण होने पर बिजली की दरें भी महंगी हो जाएंगी। इससे किसानों और आम जनमानस को अधिक बिल जमा करना होगा। इससे आर्थिक संकट भी उत्पन्न होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय महामंत्री अनिल राठौर ने बताया के निजीकरण किसी के भी हित में नहीं है निजीकरण से हजारों कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। बबलू गौतम ने बताया की 42 जिलों का उच्च प्रबंधन द्वारा निजीकरण किया जा रहा है, जो किसी के भी हित में नहीं है। इस दौरान राजकुमार, देवेंद्र, हरीश, प्रवेश, यतेंद्र हितेंद्र राजवीर, राजकमल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें