फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छत पर सोने गए थे प्रोजेक्ट मैनेजर, आधी रात धड़ाम से गिरे नीचे; तड़पकर तोड़ दिया दम

Tue, 20 Jun 2023 08:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में किराए के मकान पर रहने वाले प्रोजेक्ट मैनेजर छत पर सोने गए थे। वह आधी रात को धड़ाम से नीचे गिरे। उन्होंने तड़पकर कुछ ही समय में दम तोड़ दिया। 
 
विज्ञापन
थाना नारखी, फिरोजाबाद - फोटो : twitter/firozabadpolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीती रात छत पर सोने गए प्रोजेक्ट मैनेजर अचानक छत से नीचे गिर गए। नीचे फर्श पक्की होने के चलते उन्हें गंभीर चोट आई। कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन रोते बिलखते पहुंचे। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। 

किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे 

मूल रूप से अलीगढ़, खैर के सोपाखेरा गांव निवासी 55 वर्षीय ऋषिपाल चौधरी सड़क निर्माण कार्य कराने वाली प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर थे। उनकी कंपनी इन दिनों जलेसर रोड पर कार्य करा रही है। वह नारखी थाना क्षेत्र के जलेसर रोड पर कारागार के पास स्थित डारन सिंह यादव के मकान में पहली मंजिल पर बने कमरे में किराए पर रहते थे। रात में वह छत पर सोने के लिए गए थे। आधी रात करीब वह छत से नीचे गिर गए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

अस्पताल ले जाने से पहले हो गई मौत

गिरने की आवाज सुनकर मकान स्वामी और पड़ोसी भागकर बाहर पहुंचे। वह लोग घायल को अस्पताल लेकर पहुंचते इससे पहले उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। कंपनी के ठेकेदार विनय चौधरी निवासी नगला छत्ती सादाबाद ऋषिपाल के पैर फिसलने से गिरने की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर प्रदीप पांडेय ने बताया कि ऋषिपाल की छत से गिरने से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें