फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-मिलाद उल नवी पर निकाला जुलूस

विज्ञापन
ईद मिलादुन्नवी का जुलूस निकालते मुस्लिम समाज के बच्चे। - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जश्ने ईद मिलाद उल नवी पर कोविड-19 की गाइडलाइन के चलते जुलूस नहीं निकला गया। पुलिस-प्रशासन भी सुबह से अलर्ट रहा। इस दौरान मस्जिदों में इबादत की गई और देश में फैली कोरोना महामारी एवं डेंगू को खत्म करने एवं अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

जश्ने ईद मिलाद उल नवी पर बाईपास रोड स्थित रिजविया मुस्तफिया से निकलने वाला परंपरागत जुलूस कोविड-19 की गाइडलाइन के चलते नहीं निकाला गया। जुलूस के मद्देनजर मंगलवार सुबह से ही पुलिस फोर्स अलर्ट पर रही। गली मोहल्लों में जश्न की तैयारी की गई थी। इधर, कश्मीरी गेट स्थित कादरी मस्जिद प्रांगण में मस्जिद के इमाम कारी रफीउद्दीन के नेतृत्व में उलमा इकराम ने देश में फैली कोरोना एवं डेंगू के खात्मे और एवं देश में अमन चैन कायम रखने की दुआ की।
इस दौरान मौलाना अरशद खान रजवी, कारी जाबिर रजा, कारी आदिल रजा, मौलाना यूनुस कानपुरी, हाफिज अहमद रजा, हाफिज शाहेनूर, हाफिज फैसल आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही मुस्लिम बहुल जाटवपुरी, कश्मीरी गेट, कोहिनूर रोड, हाजीपुरा रोड, नालबंद चौराहा, मोहम्मगंज, कुरैशियान, नाला मोहल्ला, गालिब नगर, उर्दूनगर के साथ अन्य मोहल्लों में जश्न का माहौल नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें