फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ की प्रियंका और दिल्ली की नीलम ने मारी बाजी

Thu, 06 Apr 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
दंगल का शुभारंभ कराते अतिथि।
विज्ञापन
हर वर्ष की भांति माता संतोषी मंदिर के मेले में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दूर-दराज से आए महिला पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए। दंगल को देखने के लिए आसपास इलाके के काफी संख्या में दर्शक आए।
विज्ञापन

दंगल के दूसरे नंबर की कुश्ती रंगा पहलवान सकरौली ने जीती। आखिरी कुश्ती पर मनोज पहलवान कपावली ने सूखा सेला लिया। ग्रामीण अंचल में हुए दंगल का आकर्षण का केंद्र दिल्ली और मेरठ से आई महिला पहवान रही। महिला पहलवानों में प्रियंका मेरठ और नीलम दिल्ली विजयी रहीं। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रपाल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संचालन प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर तेजवीर सिंह, अरविंद सिंह, धर्मेंद्रप्रताप सिंह, रामपाल सिंह, ओमछाल सिंह, राजेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें