फिरोजाबाद। जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है बिजली की आंखमिचौली शुरू हो गई है। शुक्रवार को दो घंटे से अधिक समय तक दो फीडरो की सप्लाई प्रभावित रही। एक दर्जन से ज्यादा मोहल्ले इससे प्रभावित रही। अन्य क्षेत्रों में भी बिजली जाती रही।
जेड़ाझाल की पाइप लाइन में शुक्रवार को काम किया गया। इस कारण गल्ला मंडी फीडर पर शटडाउन लिया गया। यह शट डाउन 1.30 से शुरू होकर करीब चार बजे के बाद ही विद्युत सप्लाई को सुचारु किया जा सका। छपैटी, बजरिया, गढै़या, कोटला मोहल्ला सहित आधा दर्जन मोहल्ले प्रभावित रहे। नगर निगम की ओर से ट्यूवेल पर विद्युत कार्य कराए जाने के चक्कर में घंटाघर फीडर पर शटडाउन कराया।
यहां भी दो घंटे विद्युत सप्लाई बंद रही। डाउन वापस लेने के बाद भी अघोषित विद्युत का खेल जारी रहा। एसएन बिजली घर पर भी विद्युत कटौती जारी रही। बार-बार हो रही बिजली कटौती से कई काम प्रभावित रहे। यह सिर्फ एक या दो दिन नहीं, बल्कि पूरे महीने विद्युत कटौती का खेल चल रहा है। लोगों को चिंता सता रही है कि गर्मी के दिनों में कितनी बिद्युत कटौती होगी। एसक्सईएन आरपी वर्मा का कहना है कि शटडाउन लिए गए थे। इस कारण विद्युत कटौती की गई।