फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल रैलिंग से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
शिकोहाबाद एक्सप्रेस वे दुर्घटना के बाद पड़ी हुई मोटर साइकिल। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह पांच बजे मोटरसाइकिल एक्सप्रेसवे के किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। यूपीडा एंबुलेंस से दोनों को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया। जहां एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के खुशालपुर निवासी विमलेश यादव (26) पुत्र सरजू दिल्ली में रेमिड फार्मा कंपनी में एमआर के पद पर कार्यरत है। बृहस्पतिवार रात 11 बजे खाना खाने के बाद अपने साथी उपेंद्र गुप्ता (30) पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता निवासी मोहल्ला जाटववन कस्बा व थाना करहल मैनपुरी के साथ घर जा रहे थे। बाइक विमलेश चला रहा था।
नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़सान के पास विमलेश को नींद आने से बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी होते ही गश्तीदल मौके पर पहुंचा और यूपीडा एंबुलेंस में घायलों को लेकर पीजीआई सैफई में भर्ती कराया। एएसओ नामबर सिंह ने फोन पर बताया कि उपचार के दौरान विमलेश की मौत हो गई। सूचना पर मृतक व घायल युवक के परिजन सैफई अस्पताल पहुंच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें