फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जसराना में विद्युत निगम का सघन चेकिंग अभियान, दो पकड़े

Tue, 24 Mar 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जसराना कस्बा में विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अ​भियान। स्रोत विभाग - फोटो : जसराना कस्बा में विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अ​भियान। स्रोत विभाग
विज्ञापन
जसराना। उपखंड अधिकारी अजीत यादव के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम ने कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरों के विरुद्ध कार्यवाही की। इस दौरान औंछा रोड, मझौआ, गाडीवान, अरेलपुर और घिरोर रोड सहित आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में निरीक्षण किया गया। टीम ने दो ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित किया जो कनेक्शन कटने के बाद भी मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपभोग कर रहे थे। इन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभियान के दौरान अवर अभियंता बलराम गुप्ता और संजीव कुमार ने कई उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया और एक घरेलू कनेक्शन को व्यावसायिक श्रेणी में परिवर्तित किया।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर में बैलेंस माइनस में होने पर बिजली स्वतः कट जाती है, इसलिए उपभोक्ता पर्याप्त बैलेंस रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध रूप से विद्युत उपभोग करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान निर्मल कुमार सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें