फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक का राजनीतिक दल करें बहिष्कार: रूपाली दीक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कर्मा संगठन की अध्यक्ष रूपाली दीक्षित ने भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा के द्वारा उनके पिता (अशोक दीक्षित) एवं क्षत्रिय समाज पर की गई टिप्पणी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को भाजपा से बाहर निकालने की मांग की जाएगी। राजनीतिक दलों से भी अपील है कि वह ऐसे नेता को बहिष्कार करें। 24 अक्तूबर को आगरा के सूरसदन में सनातन धर्म का सम्मेलन आयोजित होगा।
विज्ञापन

सवर्ण संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पत्रकारों से वार्ता के दौरान रुपाली ने कहा कि पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा का अपने समाज की बैठक के दौरान उनके पिता अशोक दीक्षित एवं क्षत्रिय समाज के बारे में सोशल मीडिया पर टिप्पणी की गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सवर्ण समाज में काफी गुस्सा है। उन्होंने कहा ऐसे व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आगरा जिले में तहरीर देने के साथ कोर्ट के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराए जाने की तैयारी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि उनकी सभी राजनीतिक दलों से मांग है कि ऐसे व्यक्ति को कोई टिकट नहीं दे। इस संबंध में 24 अक्तूबर को आगरा के सूरसदन में सनातन धर्म की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें सवर्ण समाज के साथ सनातन धर्म से जुड़े सभी लोग प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित संजीव उपाध्याय, सूर्यप्रकाश रावत, शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष द्विवेदी, मंडलीय अध्यक्ष अशोक गर्ग, पंडित दिनेश शर्मा, शैलेंद्र शुक्ला, सौरभ लहरी, मोहित शर्मा, वरुण शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें