बसपा के पूर्व कोर्डिनेटर हेमंत बसपा से निष्कासित किए गए
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा जिले की सभी पांच विधानसभा स्तर की कमेटियों को भंग कर दिया गया है। बसपा सुप्रीमो बहन मायावती के निर्देश पर बसपा के पूर्व कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह को भी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। बसपा जिलाध्यक्ष एवं जिला इंचार्ज द्वारा संयुक्त रूप से यह जानकारी दी गई।
जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में गठित बहुजन समाज पार्टी की सभी इकाइयों को तत्काल भंग कर दिया गया है। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार एवं जिला इंचार्ज अनिल कुमार भटिया द्वारा दी जानकारी के अनुसार पूर्व कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह निवासी फिरोजाबाद को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। हेमंत प्रताप सिंह पर अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप था। जिसकी जांच जिला कमेटी ने की। जिला इंचार्ज अनिल भाटिया के अनुसार उक्त कार्रवाई बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर की गई है।