फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में एसपी से मिले पूर्व सांसद

Tue, 14 Jul 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद(ब्यूरो)।  सिरसागंज क्षेत्र से अगवा करके एक माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म का शिकार  किशोरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। युवती को न्याय दिलाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। विगत कई दिनों से पुलिस के लचर रवैये से खफा पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल सोमवार रात एसएसपी कार्यालय पहुंचे और युवती को अविलंब न्याय की बात कही। राजनैतिक दबाव बनता देख पुलिस ने युवती का मेडीकल  कराया है।
विज्ञापन

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल ने सोमवार रात एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव से आवास पर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बघेल समाज की युवती का यादव समाज के युवकों ने उत्पीड़न और शोषण किया। सपा की शह होने का कारण उन पर कार्रवाई नही की जा रही। मामले में पुलिस अधीक्षक स्वयं कठोर कदम उठाए। प्रोफेसर एसपी सिंह ने चेतावनी दी कि समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा।  सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन करेंगे और हर पीड़ित को न्याय मिलेगा। इस दौरान हनुमंत सिंह बघेल पूर्व ब्लाक प्रमुख  महेश  बघेल पार्षद, दयाल बाबू नायक , राजेंद्र बघेल ,सुरेश बघेल, सतीश  बघेल, राजकुमार बघेल, राजू राठौर, आदि लोग साथ रहे।
उधर,  बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर योगेश प्रताप बघेल ने कहा कि यह पुलिस की  मनमानी है। उन्होंने पीड़ित परिवार से भेंट करने के  साथ ही हौंसला बढ़ाया कि अन्याय के खिलाफ वह पूरी तरह से उनके साथ हैं।  बसपा के जोन कोआर्डिनेटर हेमंतप्रताप ंसिह ने कहा किसपा के शासन में गरीबों  के साथ अन्याय हो रहे हैं। थाना पुलिस न्याय दिलाने की पहल तक नहीं कर रही  है। बसपा नेता डा. ज्ञान ंसिह ने कहा कि किशोरी का मेडीकल कराने के पश्चात  दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने यदि पक्षपातपूर्ण  रवैया ही अपनाया तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस के रवैये की जानकारी पार्टी  हाईकमान को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें