फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'यमराज भी दिक्कत में आ जायगो' गाने पर तमंचा लेकर बनाया VIDEO, फिर पहुंची UP पुलिस और ढीले पड़ गए तेवर

Sat, 03 Jun 2023 09:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में एक युवक ने तमंचा लहराते हुए 'यमराज भी दिक्कत में आ जायगो' गाने पर वीडियो बनाया। इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पुलिस ने देखा तो उसे ढूंढते हुए पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। 

 
विज्ञापन
Firozabad: तमंचे के साथ फिल्मी गाने पर झूमते युवक का वीडियो आया सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक का तमंचा लहराते वीडियो सामने आया है। युवक तमंचा लेकर फिल्मी गानों में झूमता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। इसके बाद लोगों के बीच वायरल हो गया। पुलिस ने इसका संज्ञान लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस सक्रिय हुई

मामला खैरगढ़ थाना क्षेत्र के बबाईन गांव का है। गांव निवासी प्रेमबाबू उर्फ भूरा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह तमंचा के साथ दिख रहा है। वह तमंचा लेकर फिल्मी गाने में झूम रहा है। यह वीडियो करीब चार महीने पुराना बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस सक्रिय हो गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- नई नवेली दुल्हन के साथ सोया था पति: सुबह उठकर सीधा पहुंचा थाने, जो कुछ बताया उसे सुनकर

पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस ने युवक की पहचान करके उसे उत्तर थाना के श्रीराम कॉलोनी, कोटला रोड से गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से इसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में क मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें