राष्ट्रीय जाट महासभा ने महिला पहलवानों का किया समर्थन
एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। राष्ट्रीय जाट महासभा ने महिला पहलवानों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राष्ट्रपति से महिला पहलवानों को न्याय दिलाने की मांग की है।
राष्ट्रीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष अमर सिंह पचहरे के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे एसडीएम सत्येंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला पहलवानों ने यौन शोषण किए जाने को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर एक महीने तक धरना दिया। वह सांसद और कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रही थीं, लेकिन वहां पुलिस ने महिला पहलवानों पर बल प्रयोग करते हुए उन्हें वहां से हटा दिया।
उन्होंने महिला पहलवानों का समर्थन करते हुए राष्ट्रपति से पहलवानों को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में निरंजन सिंह पौनिया, राजवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, बलजीत सिंह, नेपाल सिंह, शेर सिंह राना, राकेश सिंह, विजेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह, लवकेश सिंह, गजेंद्र चौधरी, रामवीर सिंह, दिलीप जूरेल, कर्मवीर सिंह शामिल रहे।