एसएसपी सौरभ दीक्षित टर्नआउट परेड का निरीक्षण करते हुए। स्रोतः पुलिस
- फोटो : एसएसपी सौरभ दीक्षित टर्नआउट परेड का निरीक्षण करते हुए। स्रोतः पुलिस
फिरोजाबाद। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह परेड सलामी हुई। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने यह सलामी ली और पुलिसकर्मियों के टर्न आउट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया और 04 नई डायल-112 पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल्स) को भी स्क्वाड में शामिल किया। इन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई और शारीरिक प्रशिक्षण कवायद की पूरी कार्यवाही कराई। इसके अलावा, पुलिसकर्मियों में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास भी करवाया गया। पुलिस लाइन स्थित सभी महत्वपूर्ण शाखाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आरटीसी बैरकों, भोजनालय, कैंटीन, आटा चक्की, लाइब्रेरी, आरटीसी कंप्यूटर लैब के साथ-साथ परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, क्वार्टर गार्द, आर्म्स वर्क शॉप, स्टोर, डीएफएमडी कक्ष, और कैश कार्यालय का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को साफ-सफाई, सुविधाओं के रखरखाव और कार्यप्रणाली में सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए।