कोटला चुंगी फ्लाईओवर पर आग का गोला बनी कार। संवाद
- फोटो : कोटला चुंगी फ्लाईओवर पर आग का गोला बनी कार। संवाद
फिरोजाबाद। कोटला चुंगी फ्लाईओवर पर शुक्रवार देर रात एक वरना कार में आग लग गई। कार सवार दो यात्रियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे। फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद धू-धू कर जलती कार की आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझाए जाने तक कार का ढांचा मात्र बचा था। थाना उत्तर इंस्पेक्टर अंजीश कुमार ने बताया कि हादसे में कार पूरी तरह जल गई। आग लगने के कारणों की पता नहीं लग सका है। गनीमत रही कि कार सवार दोनों लोग समय रहते कूद गए। वह बिहार जा रहे थे। संवाद