फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल; आधी रात से तड़के पहर तक वारदात को देते अंजाम

Wed, 28 Feb 2024 06:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार किए। इस दौरान गोली लगने से एक घायल हो गया। ये आधी रात से तड़के पहर तक वारदात को अंजाम देते थे। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में  लूट करने वाले गिराह के सदस्यों से पुलिस और एसओजी की मुठभेड़ हो गई। ये लुटेरे रात 12 से सुबह चार बजे के बीच वारदात को अंजाम देते थे। लूट, चोरी और छिनैती की घटनाओं में फरार चल रहे थे। इनमें से एक के बाएं पैर में गोली भी लगी है। घायल को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। इनके पास से लूटी गई बाइक, मोबाइल और अवैध असलाह बरामद किया है।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना मक्खनपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम को लूट, छिनैती और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही एसओजी प्रभारी अनुज राणा, एसओ शैलेंद्र चौहान ने मय टीम के बिल्टीगढ़ बाइपास पुल से खैरगढ़ रोड पर चैकिंग शुरू कर दी। 

पुलिस को देखकर झोंक दी फायरिंग

इसी समय दो बदमाश एक बाइक पर आ रहे थे। उन्हें रोका गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जबाबी फायरिंग में एक के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मैनपुरी करहल के गांव नगला धर्म निवासी शिवा, एका के गांव सिकंदरपुर निवासी शिवम को गिरफ्तार किया है। वहीं शिवा को घायल अवस्था में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

ऐसे देते थे वारदातों को अंजाम

सीओ शिकोहाबाद प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है। 19 फरवरी को आरोपियों ने बिल्टीगढ़ पुल के पास से एक बाइक को लूटा था। यह रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। 

सन्नाटा मिलने पर बाइक के साथ बाइक चलाते थे और उसकी बाइक की चाबी खींच लेते थे। जिससे व्यक्ति की बाइक बंद होकर रुक जाती थी। उसके बाद लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों ने रामगढ़, खैरगढ़, शिकोहाबाद, मक्खनपुर के अलावा मैनपुरी में घटनाएं की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें