फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूरता की हदें पार: बेरहमी से पत्नी का कत्ल... सूटकेस में पैक की लाश, ननद-सास ने लगाया ठिकाने; यूं हुआ खुलासा

Wed, 21 Aug 2024 06:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में हिस्ट्रीशीटर पति ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। बेरहमी से पत्नी का कत्ल कर दिया। लाश सूटकेस में पैक कर दी। फिर ननद और सास के साथ मिलकर ठिकाने लगाया। पुलिस के सामने आरोपियों ने सच उगल दिया। सुनकर लोग हैरान रह गए। 
विज्ञापन
रौनक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर पत्नी ने घर जाने की जिद की, तो पति ने हत्या कर दी। शव को सूटकेस में पैक कर लिया। इसके बाद आधी रात को सूटकेस नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर पति सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पांचों को जेल भेज दिया गया। अभी एक ननद फरार है। 

विज्ञापन


घटना दक्षिण थाना क्षेत्र के भीमनगर नई आबादी की है। यहां की निवासी प्रमोद कुमार ने नवंबर 2023 में अपनी बेटी रौनक (22) की शादी रसूलपुर के आसफाबाद यादव नगर निवासी प्रशांत उर्फ जैकी से की थी। पुलिस रिकॉर्ड में प्रशांत उर्फ जैकी हिस्ट्रीशीटर है। रौनक ने 18 अगस्त को रक्षाबंधन पर घर जाने की बात कही। इस पर हिस्ट्रीशीटर पति ने न सिर्फ उसकी पिटाई की, बल्कि हत्या कर दी। 

इसके बाद शव को सूटकेस में पैक कर दिया। रात करीब एक बजे ननद कंचन गुप्ता कार लेकर आई। बगल में सास शशी देवी बैठ गई। पति जैकी ने सूटकेस को कार की डिग्गी में रखा। सूटकेस को शिकोहाबाद नहर में फेंक दिया। मामले में थाना प्रभारी प्रमोद पंवार जांच में जुटे। उन्होंने अपनी टीम के साथ सुराग लगाया। खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर पति सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
 

थाना प्रभारी ने बताया कि पति प्रशांत उर्फ जैकी, ससुर महीपाल, सास शशि देवी, ननद कंचन, देवर सनी को जेल भेज दिया है। एक ननद फरार है। जांच में पता चला कि आरोपियों की घर में जो कैमरे लगे हैं। उनका डीवीआर ननद कंचन से भाई सनी के साथ स्कूटी से जाकर शीतल खां के पास नाले में फेंक दिया था। जो बरामद कर लिया है। उसे ठीक कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन

बॉर्डर क्षेत्र में तलाश कर रहे पीएसी गोताखोर

थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि नामजद पांच आरोपियों को जेल भेज दिया है। नहर में पानी अधिक होने के कारण बहाव तेज है। पुलिस टीम के साथ पीएसी गोताखोर बॉर्डर क्षेत्र में स्टीमर से तलाश कराई जा रही है। कार चलाने वाली ननद ने ही सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर छोटे भाई के साथ स्कूटी से जाकर नाले में फेंक दिया था। उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

यह भी देखें- 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें