फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार, आसपास के जिलों में भी दर्ज हैं मुकदमे

Wed, 05 Apr 2023 07:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पुलिस व बदमाश में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। इस पर आगरा पुलिस ने इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश, मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस पर आगरा पुलिस ने इनाम घोषित किया था। पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ स्थानीय और गैर जनपद में कई मामले दर्ज हैं। इसके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई है।

विज्ञापन


मुठभेड़ दक्षिण थाना क्षेत्र में राम सिंह का भट्ठा सुहागनगर के पीछे हुई। बुधवार को पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम की इनामी बदमाश टीटू उर्फ प्रदीप निवासी बघेल कॉलोनी के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से चोरी की एक पल्सर मोटर साइकिल के अलावा एक तमंचा और दो खाली कारतूस बरामद हुए हैं। 

पहले से दर्ज हैं कई मामले 

एसपी सिटी सर्वेश मिश्र ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पर थाना मंटोला, आगरा पुलिस द्वारा दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। बताया कि गिरफ्तार टीटू किसी वारदात को अंजाम देने तैयारी में जुटा था। इस पर थाना उत्तर, थाना दक्षिण के अलावा थाना मंटोला, आगरा में सात से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान उसने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें