फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित खबर.............. दीदामई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में मंगलवार रात शराब पीने के बाद दो चिकित्सकों के बीच विवाद हो गया। एक चिकित्सक ने दूसरे के साथ हाथापाई कर दी। पुलिस ने देर रात घायल का सरकारी अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

हाजीपुरा पीएचसी पर तैनात चिकित्सक योगेश कुमार दीदामई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र पर रहते हैं। उसके घर पर मंगलवार की रात टूंडला सीएचसी पर तैनात चिकित्सक योगेंद्र पहुंचे। डॉ. योगेश कुमार और योगेंद्र के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद उनके बीच हाथापाई हो गई। मारपीट देख काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने मामले को शांत कराया। चिकित्सक योगेश कुमार ने डॉ.योगेंद्र पर शराब के नशे में गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने योगेश कुमार का देर रात जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है चिकित्सकों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें