फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फोटोग्राफरों से बाइक सवार बदमाशों ने की लूट

Sat, 06 Dec 2025 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद से टूंडला शादी समारोह की वीडियोग्राफी करने आ रहे दो युवकों से बाइक सवार बदमाश वीडियोग्राफी के कैमरे लूट ले गए। फोटोग्राफर ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के जगजीवन नगर निवासी अजय कुमार अपने साथी राजकुमार निवासी भीम नगर थाना दक्षिण के साथ बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे करीब टूंडला में एक शादी समारोह के लिए वीडियोग्राफी करने आ रहे थे। सुभाष चौराहे से स्टेशन रोड जाने के लिए दोनों युवक एक ऑटो में सवार हो गए। अजय कुमार ने बताया कि रास्ते में पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ऑटो को जबरन रुकवा लिया और उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।
इस बीच एक बदमाश ने ऑटो में रखा कैमरे और उपकरण से भरा बैग उनके साथी राजकुमार से लूट लिया और फरार हो गए। क्राइम इंस्पेक्टर सारदेव सिंह राजभर ने बताया कि तहरीर पर घटना की जांच की जा रही है। सत्यता और बदमाशों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें