फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बेकार सामान से बने आयटमों से सजाए जाएंगे पार्क

Tue, 21 Feb 2023 05:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकार सामान से बने आयटमों से सजाए जाएंगे पार्क
विज्ञापन

फिरोजाबाद। शहरी क्षेत्र में अमृत योजनान्तर्गत चिहिंत पार्कों में घरों से निकलने वाले निष्प्रोज्य सामान और कचरे से निर्मित साज सज्जा वाले आयटम स्थापित किए जाएंगे।
सरकारी ट्रॉमा सेंटर के सामने अटल पार्क एवं विभव नगर में स्थित पार्क को साज सज्जा, बुजुर्गों के बैठने के लिए कुर्सी, बैंच और बच्चों के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत शहरी क्षेत्र में स्थित करीब 16 पार्कों को चिहिंत किया है। इन सभी पार्कों में अब घरों से निकलने वाले निष्प्रोज्य सामान से बने तरह-तरह के खेलकूद के सामान, सेल्फी प्वाइंट, पार्क में आने वाले बुजुर्गों के लिए बैठने के लिए कुर्सी और बैंच आदि दिखाई देंगी। जेडएसओ संदीप भार्गव ने बताया कि 15 दिवसीय विशेष अभियान की शुरूआत बुधवार से होगी। पार्कों में पांच मार्च तक निष्प्रोज्य सामान से बने आयटम स्थापित करने की योजना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें