फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 21 पंचायतों में पंचायत सहायक का चयन अभी तक अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की 21 पंचायतों में पंचायत सहायक का चयन अब तक नहीं हो सका है। सात पंचायतों में प्रधान एवं प्रशासनिक समिति ने चयन प्रक्रिया पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। डीएम ने इन पंचायतों के प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर दोबारा प्रस्ताव तीन दिन में देने के निर्देश दिए है। वहीं जिले में चयनित 543 पंचायत सहायकों के एग्रीमेंट करने के साथ नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों द्वारा नियुक्तिपत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले के 564 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक का चयन होना था। डीएम चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति ने 543 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों का मेरिट एवं आरक्षण के आधार पर चयन कर लिया। इनकी सूची सभी पंचायतों को जारी कर दी थी। अब उनके साथ एग्रीमेंट किए जाने के साथ ग्राम प्रधान द्वारा नियुक्तिपत्र भी जारी किए जा रहे है। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों से कहा है कि एग्रीमेंट करने से पूर्व उनके अभिलेखों की जांच एवं पड़ताल अवश्य कर लें।
इन पंचायतों में नहीं हुआ चयन
फिरोजाबाद ब्लॉक की गुदाऊं, जसराना की पारौली, सगरई एवं मदननपुर ब्लॉक की डडियामई, उरावर हस्तर्फ, श्यारमऊ हरगनपुर, लौहरई, चिरहुली, शिकोहाबाद की मैय्यामई, अरांव ब्लाक की राहतपुर, एका ब्लाक की पाढ़म,जैतपुर, खड़ीत, उड़ेसर रुद्रसिंह, गहेरी, उड़ेसर गजाध्र सिंह और टूंडला की गढ़ी निर्भय, गढ़ी भूपाल, बसई, मटसेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जिले की 21 ग्राम पंचायतों को पंचायत सहायक के चयन की फाइल वापस भेजी है। तीन दिन में नया प्रस्ताव दोबारा से मांगा गया है।
नीरज सिन्हा जिला पंचायत राज अधिकारी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें