पीएम गंदगी मुक्त अभियान के दौरान बच्चों द्वारा पेंटिंग
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पीएम गंदगी मुक्त अभियान के तहत बृहस्पतिवार को स्कूली बच्चों की ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने स्वच्छता से जुडे़ संदेशों व मनोभावों को कागज पर उकेरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आगामी 15 अगस्त तक देशभर में गंदगी मुक्त भारत अभियान संचालित किया जा रहा है।
पूर्व निर्धारित सात दिवसीय कार्यक्रम के पांचवे दिन स्वच्छता विषय पर पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऑनलाइन पद्धति से आयोजित की गई पेंटिंग प्रतियोगिता के दौरान करीब दो हजार बच्चों ने स्वच्छ भारत मिशन की साइट पर पेंटिंग के माध्यम से अपने मनोभावों को उकेरा। बच्चों की ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का परिणाम आगामी 15 अगस्त को जारी किया जाएगा।
पीएम गंदगी मुक्त अभियान के दौरान बच्चों द्वारा पेंटिंग- फोटो : FIROZABAD