फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 16 मिले संक्रमित

विज्ञापन
टूंडला में कंटेनमेंट एरिया में बेरीकेटिंग लगवाते पालिकाकर्मी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रामगढ़ क्षेत्र के रागी इंटर कॉलेज में कार्यरत एक सहायक की इलाज के दौरान आगरा में मृत्यु हो गई। जनपद में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या 42 हो गई है। वहीं 16 अन्य पॉजिटिव मिले हैं। कुल संख्या 986 हो गई है।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना के चलते बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वह पिछले कई माह से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। जिसका इलाज आगरा के एसएन मेडीकल कॉलेज में चल रहा था। बुधवार उनकी कोरोना जांच पॉजिटिव आई थी। बृहस्पतिवार को दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार आगरा आगरा में ही कर दिया गया।
जिले के प्रमुख होटल संचालक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके परिवार के सदस्यों की कोरोना की जांच कराई गई थी। जांच के बाद बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट होटल स्वामी की पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू के अलावा एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला। रिपोर्ट आने बाद पूरा परिवार दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती होने के लिए चला गया। वहीं, होटल के कर्मचारी को फिरोजाबाद में ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इधर, हनुमानगंज स्थित प्राइवेट बैंक के दो कर्मचारी भी संक्रमित मिले। इनमें से एक कर्मचारी टूंडला के शिवनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन

इस बैंक में अभी तक चार कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं। गांव आलमपुर का 35 वर्षीय युवक, आंबेडकर नगर टूंडला की 21 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा गढ़ी वरन में दो युवक भी संक्रमित मिले हैं। मोहल्ला दुली में 20 वर्षीय गर्भवती महिला, गांव नगला कुम जाटऊ में एक युवक संक्रमित मिला है। बालाजीपुरम छोटी छपैटी में एक वृद्धा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। टूंडला में 82 वर्षीय वृद्ध शिकोहाबाद के आरोंज में 26 वर्षीय महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर के हिमांयूपुर में 14 वर्षीय किशोरी भी पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें