फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! थाना उत्तर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हेराफेरी करके मोबाइल लूटने वाले गिरोह के पा? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह उत्तर पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर चार लाख से अधिक की नकदी और सोने चांदी के आभूषण के साथ अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि शहर में चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा था। चोरी की सबसे अधिक वारदातें बंद घरों में हुई थी। खुलासे को कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय के नेतृत्व में टीम का गठन किया] जिसमें चौकी प्रभारी कैलादेवी आंनद सिंह, गणेश नगर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार, जय सिंह के साथ अन्य उपनिरीक्षकों को तैनात किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों ने अपने नाम उमेश चंद्र उर्फ पप्पू वाल्मीकि, धर्म सिंह उर्फ धर्मा उर्फ गूंगा वाल्मीकि, सूरज वाल्मीकि निवासी कौशल्या नगर थाना उत्तर को सनक सिंह के भट्ठे के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों ने करीब 12 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार की है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
यह सामान हुआ बरामद
एक एलईडी, एक मोबाइल, चार लाख छह हजार की नकदी, दो कड़े सोने के, दो सोने की चूड़ी, चांदी के 17 सिक्के, सोने के चूड़ी कड़े तीन, मंगलसूत्र, चैन, गले का हार, अंगूठी तीन, चांदी की कटोरी चार, चांदी का ग्लास के साथ एक बाइक और अन्य सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

शातिर अपराधी है पकड़े गए चोर
कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि पकड़े गए चोर शातिर अपराधी हैं। उमेश चंद्र उर्फ पप्पू के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें एक टूंडला थाने में लिखा है। धर्म सिंह उर्फ धर्मा उर्फ गूंगा वाल्मीकि के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज है। सूरज पर सात मुकदमे उत्तर थाने में ही दर्ज है। इनकी काफी समय से तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें