फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग स्टॉफ को चार माह से नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा है। होली का त्योहार नजदीक है, मगर चार माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय न मिलने के कारण इन कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर भी संकट आ खड़ा है। मानदेय न आने का कारण मेडिकल प्रशासन भी नहीं बता रहा है। कर्मचारियों ने समय से मानदेय देने की मांग की है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिग के करीब 400 कर्मचारी तैनात हैं। इसमें क्लर्क, स्टाफ नर्स, कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। इन कर्मचारियों को नवंबर माह से मानदेय नहीं मिला है। इस दौरान कई त्योहार निकल चुके हैं। होली का त्योहार नजदीक आते ही इन कर्मचारियों की चिंता फिर बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन से यह कर्मचारी लगातार संपर्क साधते हैं, मगर जवाब न मिलने से परेशान हैं। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा का कहना है कि हम कंपनी से वार्ता करेंगे। जल्द ही इन कर्मचारियों को मानदेय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें