फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल बनाने के लिए सौ बाल वैज्ञानिकों को भेजी गई एक-एक हजार रुपये धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिलास्तर पर परिषदीय विद्यालयों की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 100 बाल वैज्ञानिक अपने अन्वेषण दिखाएंगे। इसके लिए सभी नौ ब्लॉकों और नगर क्षेत्र से 10-10 बच्चों का चयन किया गया है। मॉडल बनाने के लिए सौ विद्यार्थियों के लिए एक-एक हजार रुपये धनराशि भेजी गई है। विद्यार्थी घरों पर अपने मॉडल तैयार कर रहे हैं। जो 31 जनवरी को आयोजित हाने वाली जिला स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल होंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रत्येक ब्लॉक में पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के मध्य विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके लिए विज्ञान विषय के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) ने प्रश्नपत्र तैयार किया और बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन कराया।
इसमें सभी ब्लॉकों से 10-10 बच्चों का चयन कर सूची जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) को सौंप दी। अब जिले में सौ बाल वैज्ञानिकों का चयन कर लिया गया है, जो जिला स्तर पर होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवाल ने बताया कि जिलास्तर पर चयनित 10 बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया जाएगा। जल्द ही प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में एक हजार रुपये की धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिले में बच्चों के बीच विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चयनित बच्चे विज्ञान के मॉडलों के साथ प्रदर्शनी में प्रतिभाग करें। विजेता दस प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सभी गतिविधियों की आख्या राज्य परियोजना कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

गौरव कुमार, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें