फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज के गुंजन चौराहे के पास बाइक सवार तीन युवक गोवंश से टकरा गए। एक युवक की मौत हो गई, दो घायल हुए। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। एक की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रामगढ़ के मोहल्ला उत्तमनगर सैलई निवासी भईयालाल (25) राजमिस्त्री का काम करता है। वह अपने साथी सोनू (26) और राजीव (24) के साथ शनिवार सुबह काम करने शिकोहाबाद गया था। भईयालाल की मौसी के बेटे जयवीर सिंह ने बताया कि तीनों लोग काम खत्म कर मैनपुरी के गांव दिहुली में मेला देखकर रात को बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सोनू की थी और भईयालाल चला रहा था। रात करीब 12 बजे तीनों लोग सिरसागंज के गुंजन चौराहा पर पहुंचे थे, तभी बाइक गोवंश से टकरा गई। भईयालाल की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू व राजीव घायल हो गए।
पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजन को दी। सोनू और राजीव को अस्पताल में भर्ती करा दिया। राजीव की हालत गंभीर होने पर उसको आगरा रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार का कहना है कि हादसा गोवंश से बाइक टकराने के कारण हुआ था। भईयालाल की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। जबकि घायलों का उपचार चल रहा है। भईयालाल तीन भाईयों और दो बहनों में छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें