फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समर्थकों पर अभद्र टिप्पणी, सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/फरिहा। विधानसभा चुनाव परिणाम आने पर एक युवक द्वारा भाजपा समर्थकों के प्रति अभद्रभाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड की है। इसमें भाजपा समर्थकों के प्रति अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया है। इससे भाजपा समर्थकों में आक्रोश है।
विज्ञापन

भाजपा समर्थकों ने रविवार को फरिहा पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।
रविवार को कसबा फरिहा निवासी विशाल, यशार्थ, विकास अंकित द्वारा संयुक्त रुप से फरिहा थाना पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि थाना फरिहा क्षेत्र के गांव बूढना निवासी एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर भाजपा समर्थकों के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल की है। जिससे भाजपा समर्थकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। आरोपी द्वारा माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया है।
थानाध्यक्ष विनय कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। कुछ युवकों ने गांव बूढना निवासी युवक कपिल यादव के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। सत्यता मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें