फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिया से टकराकर गिरी बाइक, एक की मौत जबकि दो दोस्तों की हालत नाजुक; दिवाली का सामान खरीदकर घर लौट रहे थे

Sat, 11 Nov 2023 08:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पुलिया से टकराकर बाइक गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो दोस्तों की हालत नाजुक है। दिवाली का सामान खरीदकर बाजार से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार को एक बाइक पुलिया से टकराकर गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों दिवाली का सामान खरीदने के बाद अवागढ़ से एक बाइक पर घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


हादसा एका थाना क्षेत्र में राजगढ़ के पास हुआ। गांव कोंडरा निवासी मोहसिन (23) अपने दोस्त कल्याण पटीकरा निवासी अवधेश और राकेश के साथ शुक्रवार को अवागढ़ बाजार करने के लिए गया था। देर शाम वापस आते समय राजगढ़ के पास पुलिया से बाइक टकरा गई। इसमें तीनों युवक तरह घायल हो गए। 

यह भी पढ़ेंः- 'भैया राखी की लाज रखना': ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों ने मरने से पहले लिखी आपबीती, पढ़कर हिल जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। यहां मोहसिन की हालत खराब होने पर सरकारी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजन में कोहराम मच गया। दिवाली की तैयारियां मातम में बदल गईं। वहीं थाना प्रभारी अंजीश कुमार ने बताया कि पुलिया से बाइक टकराने से युवक की मौत हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें