फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: गाय से टकराकर गिरी बाइक, एक की मौत... दूसरे की हालत नाजुक; शादी के लिए कपड़े खरीदने जा रहे थे

Tue, 28 Nov 2023 05:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में गाय से टकराकर बाइक गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। यह चचेरे भाई की शादी के लिए कपड़े खरीदने जा रहे थे।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में चचेरे भाई की शादी के लिए फतेहाबाद से कपड़े खरीदने जा रहे दो दोस्तों की बाइक गाय से टकराकर गिर गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए आगरा अस्पताल ले जा गया, जहां चिकित्सकों ने एक दोस्त को मृत घोषित कर दिया। दूसरे दोस्त की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


थाना नगला सिंघी के गांव भीकनपुर बझेरा निवासी रिंकू (21) के चचेरे भाई की 29 नवंबर को शादी है। शादी में जाने के लिए कपड़े खरीदने के लिए वह फतेहाबाद जा रहा था। उसके साथ गांव का ही दोस्त विष्णु भी था, जो बाइक चला रहा था। सोमवार शाम 6:30 बजे के करीब बाइक कोटरा की पुलिया के पास पहुंची तभी खेतों से निकली गाय सड़क पर आ गई। जब तक विष्णु बाइक नियंत्रित कर पाता उससे पूर्व ही गाय से टकरा गई तथा फिसलते हुए गिर गई।

यह भी पढ़ेंः- आगरा: पुलिस अधिकारी बनकर आए लुटेरे, कोल्ड व्यवसायी के चालक से लूट ले गए 2.5 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की गति तेज होने पर दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना डौकी पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों को उपचार के आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल विष्णु का उपचार चल रहा है। मृतक रिंकू चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। हादसे से परिजन सदमे में हैं।

डेढ़ माह बाद युवक की होने वाली थी शादी

हादसे में मृतक व घायल दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों हलवाई गीरी का काम करते थे। 29 नवंबर को मृतक रिंकू के चचेरे भाई की शादी है। शादी के लिए वह कपड़े लेने दोस्त के साथ फतेहाबाद जा रहा था, तभी हादसा हो गया। परिजन ने बताया कि रिंकू की 21 जनवरी को शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पूर्व यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें