फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ऑटो में गैस भरवाने जा रहे दो भाई हादसे का शिकार

Mon, 27 Nov 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। ऑटो में सीएनजी गैस भरवाने जा रहे दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। सामने से आए वाहन को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें दोनों भाई घायल हुए हैं। उन्हें एंबुलेंसकर्मियों ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव डाहिनी निवासी अमित (23) अपने भाई बबलू (26) के साथ ऑटो में गैस भरवाने के लिए मक्खनपुर जा रहे थे। सुबह आठ बजे करीब जब वह ऑटो लेकर बालाजी कट के पास पहुंचे, तभी अचानक सामने से एक वाहन आ गया। उसको बचाने के चक्कर में ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ऑटो में बैठे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंसकर्मियों ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें