फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उत्तराखंड की तर्ज पर रोडवेज बसों में वरिष्ठ नागरिकों को मिलें सुविधाएं

Tue, 12 Sep 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अक्तूबर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित करने का लिया निर्णय संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। वृद्ध जन समिति की बैठक में सीनियर सिटीजन (वृद्धजनों) को उत्तराखंड सरकार की तरह परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा प्रदान की जाए। वृद्धजन के स्थान पर वरिष्ठ नागरिक शब्द सर्वसम्मति से परिवर्तन किये जाने का निर्णय लिया गया | भविष्य में अब वृद्धजन समिति फिरोजाबाद के स्थान पर वरिष्ठ नागरिक सेवा ट्रस्ट के नाम से ही जानी जायेगी।
विज्ञापन

वृद्धजन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनूपचंद्र जैन एडवोकेट की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें वर्ष 2022 की समीक्षा एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।इसके साथ 2023 की के कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इसमें परिवहन निगम की बसों में रियायत दर पर वरिष्ठ नागरिकों को टिकट देने और आयुष्मान योजना में पंजीयन कराए जाने की मांग की। ताकि गोल्डन कार्ड बन सकें। संचालन समिति के महासचिव द्विजेंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि अति शीघ्र ही रोडवेज बसों में वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा देने हेतु मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा। समिति के सचिव उमाकांत पचौरी एडवोकेट ने कहा कि एक अक्तूबर को अर्न्तराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया। इस दौरान उद्यमी देवीचरन अग्रवाल,हनुमान प्रसाद गर्ग, केशव लहरी,शीलमणि शर्मा,शिवकांत शर्मा, राकेश शर्मा, मुकेश गुप्ता मामा,उमाशंकर गुप्ता, डॉक्टर डीपीएस राठौर, सुनील वशिष्ठ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें