फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगरीय बस सेवा को हरी झंडी देने से मिलेगी काफी राहत

Tue, 12 Sep 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद नगर बसों के संचालन की हरी झंडी मिलने के बाद शहर के नागरिकों को काफी राहत मिल जाएगी। शासन ने वैसे तो सौ ई बसों को संचालित किए जाने का निर्णय लिया है। लेकिन मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट द्वारा फिरोजाबाद जिले के लिए हरी झंडी प्रदान किया जाना अच्छी पहल है।
केंद्र सरकार की ओर नगर निगम वाले इलाकों में ई-बस सेवा शुरू किए जाने का निर्णय लिया था। इसके तहत फिरोजाबाद निगम को सौ बसों को आवंटित किए जाने की तैयारी की थी। प्रथम चरण में 15 बसों तक के मिलने की उम्मीद थी। लेकिन प्रदेश सरकार ने भी फिरोजाबाद को प्राथमिकता दी है। प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट की बैठक में सिटी बसों के संचालन को हरी झंडी मिलने के बाद शहर को जल्दी ही बसों का आवंटन होने की उम्मीद है। इन बसों के संचालन प्रारंभ होने के बाद टूंडला से राजा का ताल व फिरोजाबाद शहर के साथ-साथ जिला मुख्यालय तक जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। विभागीय सूत्रों की मानें तो यह बसें किस रूट पर चलेंगी यह अभी तक तय नहीं है लेकिन जिन क्षेत्रों में इन बसों को सवारियां मिलेगी वहां चलाए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बोली शहर की जनता...
-नगरीय बस सेवा को हरी झंडी प्रदान किया जाना अच्छा प्रयास है। इससे शहर की जनता को काफी राहत मिलेगी। वहीं बसों का संचालन करने वाले विभाग को रूट सही तय करना चाहिए।
विज्ञापन

दिलीप चौहान फिरोजाबाद।
-नगरीय ई बस सेवा को जिस प्राथमिकता के साथ प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दी है उससे स्पष्ट है फिरोजाबाद शासन की प्राथमिकता है। इसका लाभ सीधे आमजन को मिलेगा।
देवेंद्र वार्ष्णेय फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें