फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन में भाग लेने लखनऊ पहुंचे जनपद के सैकड़ों शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुरानी पेंशन बहाली एवं प्रेरणा एप के विरोध में किए जा रहे आंदोलन में भाग लेने के लिए जनपद के सैकड़ों शिक्षक गुरुवार को लखनऊ रवाना हुए। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. शौर्यदेवमणि यादव के नेतृत्व में शिक्षक लखनऊ आंदोलन में भाग लेने के लिए गए।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए ईको गार्डन में प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन प्रेरणा एप डाउनलोड कराने के लिए दबाव बना रहा है। शिक्षक प्रेरणा एप डाउनलोड कर लेंगे, किंतु उनकी 13 सूत्रीय मांगों को माना जाए। इस दौरान अवधेश यादव, कमलकांत पालीवाल, धीरज यादव, मुनीश शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें