फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस परीक्षा का रिजल्ट देख घर से निकला युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बुधवार को उसका पुलिस परीक्षा का रिजल्ट निकला था, जिसमें युवक के सभी साथियों का सलेक्शन हो गया, लेकिन अनुराग दो अंकों से रह गया था। तभी से वह गुमसुम था।
विज्ञापन

मोहल्ला शंभूनगर निवासी अनुराग उर्फ मोंटी (25) पुत्र उदयवीर सिंह गुरुवार सुबह अपनी बाइक से रेलवे स्टेशन पर गया था। पश्चिमी केबिन के समीप वह राजधानी की चपेट में आ गया। घटना के कुछ समय बाद युवक के परिजन जीआरपी चौकी पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। अनुराग दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई इंद्रेश कुमार फौज में है।
अनुराग भी पुलिस की तैयारी कर रहा था। बताया जाता है कि बुधवार को पुलिस परीक्षा का रिजल्ट निकला था, जिसमें अनुराग के सभी साथियों का सलेक्शन हो गया, लेकिन अनुराग दो अंकों से रह गया था। उसके साथियों की मानें तो रिजल्ट आने के बाद से गुमसुम रह रहा था। परिवारीजनों ने भी उसे काफी समझाया। सुबह भी अनुराग दौड़ लगाने की कह कर निकला था, लेकिन ट्रैक पर कैसे पहुंच गया, यह उनकी समझ में नहीं आ रहा है। पूरा परिवार अनुराग की मौत से सदमे में हैं। परिजनों ने बताया अनुराग की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी पत्नी दर्षना का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें