फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू मलेरिया,वायरल बुखार की रोकथाम करने को गांव-गांव दौड़े अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम के सख्त रुख के बाद शुक्रवार को जिले में डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार की रोकथाम के लिए अधिकारी गांव-गांव दस्तक देते दिखाई दिए। सीडीओ, डीपीआरओ शुक्रवार को विजयपुर नगला भाव सिंह सहित कई गांवों में पहुंचे। एनाउंसमेंट करके ग्रामीण जनता को बचाव की जानकारी दी। निगरानी टीमें घर-घर दस्तक देकर बीमारों की सूची बनाती दिखाई दीं। ओआरएस के घोल के साथ बुखार की दवा का वितरण किया गया। इस दौरान कहीं साफ-सफाई तो कहीं एंटीलार्वा का छिड़काव करते टीम दिखाई दीं।
विज्ञापन

सीडीओ चर्चित गौड़, डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा, पंचायत सचिव हरेंद्र बघेल के साथ सदर ब्लॉक के गांव दौकेली के साथ विजयपुर नगला भाव सिंह में सुबह पहुंचे। ग्रामीण जनता को घरों में पानी नहीं भरकर रखने और साफ सफाई की हिदायत दी। गांव में निगरानी टीमों ने घर-घर मरीजों का चिह्नांकन का काम किया। एंटीलार्वा के छिड़काव के निर्देश भी दिए। बीडीओ नारखी एवं टूंडला नरेश कुमार ने साथ गांव-गांव दस्तक देने को पहुंचे।
उन्होंने गांव में निगरानी टीमों की ओर से किए जा रहे मरीजों के चिह्नांकन कार्य को देखा। भीकनपुर बझेरा, बसई, प्रतापपुर, अहमदपुर के साथ ही नारखी ब्लॉक के नैपई, महलई, नगला अमान एवं कपावली में दस्तक दी। अरांव ब्लॉक के गांव रुधैनी में साफ सफाई करने के साथ गलियों एवं नालियों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया। माड़ई में साफ सफाई के साथ गंदे पानी की निकासी कराई। इधर जसराना, एका एवं मदनपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल में टीमें सक्रिय दिखाई दीं। प्रत्येक ब्लॉक में निगरानी समिति में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा के साथ शिक्षक गांवों में काम संभाले दिखाई दिए। ताकि बीमारी से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें